Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कालियागंज : थाने में आगजनी के बाद फूटा प्रशासन पर गुस्सा, लूट लिया सामान

घर में बंद कर 25 पुलिसकर्मियों की पिटाई

26 Apr 2023

कालियागंज : थाने में आगजनी के बाद फूटा प्रशासन पर गुस्सा, लूट लिया सामान

कोलकाता। कालियागंज में नाबालिग छात्र की मौत के बाद अभी तक हिंसा जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लगाई हुई है। पिछले हफ्ते कालियागंज में नाबालिग लड़की का शव एक नहर में मिला था। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया था। इसके बाद से कालियागंज के आसपास इलाके भीड़ आक्रोशित हो गई और आगजनी जैसी वारदात को अंजाम दिया। वहीं, अब इस इलाके में पुलिसकर्मियों को घर में बंद करके पिटाई का मामला सामने आया है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को 25 पुलिसकर्मियों को थाने के पास एक घर में बंद करके करीब 3 घंटे तक पीटा। बाद में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को थाने के विशेष बलों ने किसी तरह रेस्क्यू किया। मंगलवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल रहा है। जिस घर में पुलिसकर्मियों की पिटाई हुई है। उस घर की मालकिन अनीता पाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के हमले से बचने के लिए 20-25 पुलिसकर्मी उसके घर में घुस आए। पुलिसकर्मियों को घर में घुसता देश प्रदर्शनकारी जबरदस्ती अंदर आ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बड़ी बेरहमी से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कपड़े और जूते तक उतार दिए। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अनीता पाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उनके घर जमकर तोडफ़ोड़ भी की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी घर से कीमती गहने और बेड व अलमारी के नीचे रखे रुपए भी ले गए। उपद्रवियों ने करीब तीन घंटे तक पुलिसकर्मियों को पीटा। इसके बाद पास के ही थाने के पुलिस बल ने आकर घायल पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। इस पूरे मामले पर बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा ने कहा कि लोगों का विश्वास अब मौजूदा सरकार से उठ गया है। इसलिए वे कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। कालियागंज में जिस तरह से पुलिस की पिटाई हुई है। वह लोगों के गुस्से को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के पीटे जाने का वह समर्थन नहीं करते हैं। यह घोर अपराध है। जिन्होंने भी ऐसा काम किया है। उन उपद्रवियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 
अभी भी सहमा हुआ है कालियागंज दुकानें बंद, सड़कें सूनी, घरों में दुबके लोग 
थाने में आगजनी और सड़कों पर पुलिस के साथ झड़प की घटना से कालियागंज अभी भी सहमा हुआ है। सुबह से थाना और शहर में सफाई का काम चल रहा है। अभी भी सड़कों पर बिखरी हुई ईंटें व बांस। कालियागंज शहर व्यावहारिक रूप से उजड़ा हुआ नजर आ रहा है। थाना क्षेत्र, बयराकालीबाड़ी, सुकांता मोड़, गुदरी बाजार, श्मशान रोड सहित विभिन्न स्थानों पर ईंट-पत्थर पड़े हुए हैं। वाहन चलने के बाद भी दुकान नहीं खुली। उल्लेखनीय है कि कालियागंज में नाबालिक से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर मंगलवार को भारी तनाव छा गया। प्रदर्शनकारियों ने थाने में आग लगा दी, कई गाडिय़ों को जला दिया गया। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागे लाठीचार्ज किया। तो लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना के बाद बुधवार को भी पूरा इलाका सहमा हुआ है। व्यवसायी आतंक से अपनी दुकानों को बंद रखा है। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News